Instagram par follower kaise badhaye 2024

  • Post category:Branding
  • Reading time:11 mins read
  • Post last modified:November 18, 2023

Instagram par follower kaise badhaye 2024: अपनी पूरी ज़िन्दगी में मैंने सबसे पहली कैट वीडियो  Instagram पर ही देखी थी | Instagram आज के समय का सबसे ज़्यादा एक्टिव यूजर वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म है | इसे सोशल मीडिया influencers के इलावा सेलिब्रिटी, राजनेता, और ब्रांड हर कोई इस्तेमाल करता है | |

आप भी Instagram पर followers बढ़ाने का सोच रहे है? तो आप यह आर्टिकल Instagram par follower kaise badhaye 2024 पढ़ सकते है | जिसमे मैंने काफ़ी डिटेल में Instagram के algorithms के बारे में बताया है | साथ में यह भी बताया है  की आप इसे किस तरह अपनी पर्सनल ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते है |

पर Instagram सोशल मीडिया प्लेटफार्म के तौर पर थोड़ा addictive है | इसे आपको समझदारी से इस्तेमाल करना है, क्युकी कई बार आप ऐसा पाएंगे की Instagram पर आपने अपना काफी समय बर्बाद कर दिया है |

आपको डरने की कोई ज़रूरत नहीं है | मैंने Step-by-step Instagram par follower kaise badhaye 2024 guide को लिखा है | इसे इसी तरह क्रम के अनुसार फॉलो करें | तो चलिए, इसे अच्छे से समझते है |

instagram-par-follower-kaise-badhaye
Instagram par follower kaise badhaye 2024

आर्टिकल में कवर किये गए टॉपिक्स:

Instagram par follower kaise badhaye 2024: Free Instagram Guide in Hindi

1. Instagram को अपने फेसबुक पेज से लिंक करें |

जितने भी लोग Instagram पर followers पाने के लिए अकाउंट बनाते है, वह यह गलती करते है कि Instagram का कोई फेसबुक पेज नहीं बनाते | यदि आपके Instagram हैंडल का एक फेसबुक पेज है, तो आपको Facebook Creator Studio का एक्सेस मिल जायेगा |

इसकी मदद से आप Instagram और फेसबुक पेज, दोनों अपने कंटेंट को फ्री में schedule कर सकते है | यह फ़ीचर आपको फ्री में मिलना बहुत मुश्किल है, क्युकी Buffer, Hootsuite जैसे प्लेटफार्म पर schedule करने के लिए premium प्लान लेना पड़ता है |

फेसबुक क्रिएटर स्टूडियो से आपको क्या फायदा मिलेगा? Facebook Creator Studio से Instagram अकाउंट मैनेज करने पर आप अपना काफी समय बचा सकते है, क्युकी Instagram की सारी library जैसे की वायरल म्यूजिक, साउंड इफ़ेक्ट और वीडियो-ऑडियो आपको creator studio में ही आसानी से दिख जायेंगे |

अगर आप फ्री में फेसबुक और इंस्टाग्राम के कोर्स सीखना चाहते है तो आपको कही ज़्यादा दूर जाने की ज़रूरत नहीं है | Meta Blueprint के तहत आप ये सभी Courses FREE में सीख सकते है |

2. Instagram पर Instagram Reels को नज़रअंदाज़ ना करें |

Instagram Reels क्या होता है? Instagram Reels 10 सेकंड से लेकर 1:30 मिनट का Short वीडियो कंटेंट होता है | इसे Instagram ने Tiktok की शार्ट वीडियो से प्रेप्रित होकर बनाया है | Instagram Reels को Instagram ने नए फ़ीचर के तौर पर लांच किया है |

इसे Instagram क्रिएटर्स ज्यादा से ज़्यादा यूजर तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल कर सकते है | एक रिसर्च में यह पाया गया है की Instagram Reels आम पोस्ट और वीडियोस के मुकाबले 42% ज्यादा reach देती है | यदि आप भी Instagram पर अपने followers बढ़ाने के लिए Reels का इस्तेमाल करने की सोच रहे है, तो यह Instagram Reels Tips को ज़रूर follow करें |

  • Trending music और viral reels पर अपने Instagram Reels बनाये –
  • कोशिश करें की Instagram Reels आपके industry/market से जुड़ा हो –
  • अपनी Instagram audience को educate करें –

💡Pro Tip: यदि आप कोई बिज़नेस चलाते है. तो Instagram Reels का प्रयोग अपने बिज़नेस में पूछे जाने वाले FAQs के लिए कीजिए | ज़रूरत के समय, इन reels को आप आसानी से अपने कस्टमर को शेयर कर सकते है |

3. Instagram  अकाउंट Type को एक प्रोफेशनल अकाउंट के रूप में बदले |

यदि आप Instagram  पर नए है तो आपको इस बात का ध्यान रखना है की आपने Instagram हैंडल का username आपकी बाकी सारी  सोशल मीडिया अकाउंट से मिलता-जुलता होना चाहिए | इससे यह होता है कि जो भी followers आपको Instagram पर फॉलो करेंगे, वह आपको दूसरे प्लेटफार्म पर भी आसानी से ढूढ़ लेंगे |

एक बात का और ध्यान रखें की Instagram पर्सनल अकाउंट से ज़्यादा reach आपको Creator, Business और Professional अकाउंट पर देता है | आप अपनी Instagram प्रोफाइल के टॉप राइट कार्नर में क्लिक करके Settings and privacy >> Account >> Switch Account Type में जा कर बदलें |

मैंने अक्सर यह पाया है कि Instagram अपने प्लेटफार्म पर Video Creator जैसे अकाउंट टाइप पर Instagram Reels पर अच्छी reach देता है | क्युकी उन्हें ऐसा लगता है कि Instagram पर वीडियो क्रिएटर ज़्यादा reels बनाते है |

4. अपने Instagram Profile को Optimise करें |

हर एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म का यह एक बुनियादी नियम है की यूजर का profile optimize होना ही चाहिए | profile optimize के मायने यह है कि आपके Instagram Profile पर आने वाले लोगो को यह आसानी से पता चले कि आपका प्रोफाइल किस बारे में है | चलिए 5 मिन्ट के अंदर जानते है की profile optimize कैसे करें |

instagram-par-follower-kaise-badhaye-2
Instagram Profile Optimization का उदाहरण

Instagram पर अपना profile optimize कैसे करें?

  • कोई भी व्यक्ति आपके Instagram Profile पर विजिट करता है तो सबसे पहले वह आपकी प्रोफाइल पिक्चर देखता है | आपने अपना एक headshot अपने प्रोइफले पिक्चर में डाले |
  • profile optimize करने का दूसरा नियम यह है की आपकी Bio में आपके काम से जुड़ी डिटेल हो | जैसे की आपकी Job Title, industry या achievements |
  • फिर आपको Links डालने चाहिए | आपनी Instagram profile optimize करते समय लिंक्स बहुत कारगर साबित होते है | यह लिंक्स आपकी website, blog या अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के होने चाहिए | आप YouTube Channel का लिंक भी अपनी bio में दाल सकते है |
  • Instagram Profile के निचे Highlights का सेक्शन आता है | आप इसमें अपने जॉब या बिज़नेस से जुड़ी स्टोरी ज़रूर लगाए | यह 24 घंटे तक सिमित नहीं रहती | हाल ही में यदि आपने कोई पार्टी या कोई seminar, event में गए हो, तो highlights का फ़ीचर ज़रूर इस्तेमाल करें |
  • यदि आपका कोई बिज़नेस मेनेजर है, या आपके बिज़नेस का कोई ईमेल एड्रेस है, उसे ही आप अपने Instagram के Bio में दाल सकते है |

इस तरह से आपकी Instagram profile optimize हो जाएगी, आपके जॉब या बिज़नेस के लिए | कोई भी इंस्टग्राम यूजर अगर आपके प्रोफाइल पर विजिट करेगा तो वो पायेगा कि आपका अकाउंट रियल है, और आपसे interact करेगा |

5. Instagram पर अपनी Industry के लोगों को फॉलो ज़रूर करें |

इंस्टग्राम Profile optimize करने के ठीक बाद आपको यह करना है की अपनी इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवर लोगो को फॉलो करना है | ऐसा करने से इंस्टाग्राम को यह समझ आएगा की आपको किस तरह का कंटेंट दिखाना है | साथ में, यदि आप अपनी इंडस्ट्री के लोगों से मिलेंगे तो आपके प्रोफेशनल करियर में भी सफल होने के ज़्यादा अवसर बनेंगे |

instagram-par-follower-kaise-badhaye-3
अपनी इंडस्ट्री के Professionals को Job Title से करें search

देखिये सोशल मीडिया का पहला काम यही है कि आपको सामाजिक बनने का अवसर देना | अगर आप अपने जिज्ञासा से अनुसार लोगों को फॉलो नहीं करेंगे या उसने बात नहीं करेंगे तो आपको क्या लगता है कि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस ढंग से करेंगे?

इसलिए मेरी मानिए तो आप हर रोज़ अपने काम से जुड़ें हुए 2-3 लोगों को Instagram पर मैसेज ज़रूर करें | उनकी पोस्ट, वीडियो या रील पर अच्छा कमेंट करें और उनकों प्रोत्साहन दे | इससे वह लोग आपको shoutout देंगे, जिससे की आपको Instagram par follower badhane में मदद मिलेगी |

💡Pro Tip: अपनी इंडस्ट्री के Top creators को फॉलो करने के बजाय आप उन क्रिएटर को फॉलो करें जिनके 10-50 हज़ार फॉलोअर्स हो | ऐसे क्रिएटर अपना Instagram अकाउंट खुद से मैनेज करते है, वे रिप्लाई ज़रूर देंगे |

6. Instagram par follower के लिए consistent पोस्ट डालें |

सोशल मीडिया पर आगे बढ़ने के लिए सबसे ज़रूर चीज consistency है | यदि आप हफ्ते में 2 नए पोस्ट डालते है, तो आपको हर हफ्ते यही करना चाहिए | यदि आप अपने करियर, बिज़नेस या जॉब से जुड़ी जानकारी Instagram पर नहीं डालते, तो आप फ्री में मार्केटिंग करने का एक बड़ा मौका खो रहे है |

मैंने आपको बताया था कि Instagram पर रेगुलर कंटेंट पब्लिश करने के लिए आपको Meta Creator Studio का प्रयोग करना चाहिए | उसका layout काफी आसान है, और उसे सीखने में आपको ज़्यादा समय भी नहीं लगेगा | थोड़ा और गहराई में बताऊ तो Instagram पर जो लोग आपको फॉलो करेंगे, वे यदि आपका कंटेंट बार-बार देखेंगे तो उसको लाइक और शेयर करेंगे |

Instagram पर consistent कंटेंट अपलोड करने के टिप्स:

  • इंस्टाग्राम पर regular कंटेंट डालने के लिए ideas चाहिए | आप रिसर्च करें की आपकी फील्ड में मौजूद लोगों ने क्या-क्या अपलोड किया है | आप उस कंटेंट को अपनी रिसर्च के साथ पब्लिश करें |
  • इंस्टाग्राम पर viral reels पर आपको भी रील्स बनानी चाहिए | क्युकी trends का फायदा केवल बिज़नेस को नहीं, क्रिएटर को भी होता है | देखिए की कोनसा सा song, meme या music effect वायरल जा रहा है, और उसपर दिल से काम करें |
  • कंटेंट Repost करें | यदि नए कंटेंट का कोई आईडिया नहीं मिल रहा, तो दूसरे इंस्टाग्राम पेज से कंटेंट को उनके एडमिन के आज्ञा के साथ अपने प्रोफाइल में अपलोड कर सकते है | परन्तु पहले permission लेना अनिवार्य है |

Instagram par follower kaise badhaye 2024: वीडियो क्रिएटर के लिए Instagram Growth Tips जो काम करती है | 100% working

जब मैंने इस टॉपिक पर रिसर्च किया तो यह पाया की Instagram par follower kaise badhaye टॉपिक पर 5000 से ज़्यादा वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है | ऐसे में आपके समय को बचाने के लिए मैंने यह सारी वीडियो देखी | अधिकतम वीडियो में यही घिसी-पीटी बातें ही बताई गयी है |

परन्तु यूट्यूबर Sunny Gala द्वारा बनाया गया यह वीडियो “The Instagram Growth Formula” मुझे बहुत बढ़िया लगा | क्युकी उन्होंने केवल Instagram Growth Tips ही नहीं शेयर करीं है | अपने अनुभव से साथ यह भी बताया है की एक creator के तौर पर आपको किन बातों का ख्याल रखना है |

Instagram par follower kaise badhaye 2024 | Sunny Gala

FAQs – Instagram par follower kaise badhaye 2024

  1. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आपको हैशटैग # इस्तेमाल करना ज़रूरी है?

    नहीं, हैशटैग क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए नहीं है | इसका इस्तेमाल पहले इंस्टाग्राम कंटेंट को फ़िल्टर करने के लिए करता था | पर अब इसे करने के लिए इंस्टाग्राम में एक नया algorithm बना लिया है, जिससे हैशटैग # का महत्व कम हो गया है |

  2. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए Reels बनाना ज़रूरी है?

    हाँ, इंस्टाग्राम रील आज तक का सबसे शानदार फ़ीचर है | इसे इस्तेमाल करने से आपके शार्ट वीडियो को अच्छी रीच मिलेगी | माने, अगर आपको स्टोरी टेलिंग या फिल्म मेकिंग की स्किल आती है तो आपकी बनाई गयी इंस्टाग्राम रील वायरल हो सकती है |

  3. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए Instagram Business अकाउंट होना चाहिए?

    इंस्टाग्राम Business या Professional अकाउंट कुछ अकाउंट types है, जो इंस्टाग्राम आपको बनाने की अनुमति देता है | इससे यह यह जानने की कोशिश करता है की आपको अकाउंट से अपलोड किया गया कंटेंट किस तरह की ऑडियंस के लिए है |

  4. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए Professional Dashboard का इस्तेमाल क्यों करें?

    हां, ज़रूर | क्युकी क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए Professional Dashboard या Insights एक ज़रूरी tool है | यह आपको आपके ऑडियंस के बारे में सही जानकारी मुहैया कराता है | जैसे की Age, Location और भी बहुत कुछ |

  5. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या आपको फेसबुक पेज की आवश्यकता है?

    नहीं, क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फेसबुक पेज की ज़रूर नहीं है | लेकिन उसे monetize करने के लिए आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का एक फेसबुक पेज भी बनाना पड़ेगा | ऐसा करके आप Shopping, Call Now, Book An Appointment जैसे फीचर इस्तेमाल कर सकते है |

Leave a Reply